Sunday, 18 September 2016

chatpate paranthe

Hello Friends
   After a long time period I m here again..
आज मैं आपके साथ अपनी फेवरेट रेसिपी शेयर करने जा रही हूँ !
कभी कभी हम रोज के खाने से बोर तो हो जाते है लेकिन कहना वही पड़ता है!सब्जियां तो बहुत तरह की बदल सकते है लेकिन रोटी में ज्यादा ऑप्शन नही मिलते !शायद मेरी ये रेसिपी आपको एक और ऑप्शन दे दे  , तो चलिए थोड़ा चेंज करते है अपना टेस्ट !



आवश्यक सामग्री (2 लोगो के लिए)
आटा    - 4 कप
तेल/घी - २ चम्मच (सरसो तेल हो तो ज्यादा अच्छा )
नमक   - १/4 चम्मच
हल्दी    - 1/4 चम्मच
आम का अचार - 1 /2  चम्मच
अजवाइन  - 1/4 चम्मच
कलौंजी  - 1/4 चम्मच
हींग     -      एक चुटकी
प्याज   -1 घिसा हुआ
हरा धनिया - कटा हुआ

 रेसिपी -विधि -

 -आटा ,तेल,नमक.अजवाइन , अचार, कलौंजी , हींग, प्याज, धनिया
 सभी सामग्रियों को मिलकर हाथ से रगड़ ले (दोनों हथेलियों से मलना ) !
-फिर गुनगुना (warm ) पानी से गूँथ ले! आटे को कुछ देर के लिए धक् के छोड़ दे जिससे आता और मुलायम हो जाये !
-फिर आते के पेड़े बना ले और पराठे के शेप में बेल ले (ट्रायंगल,स्क्वायर, या लच्छा आकार में ), फिर उसे तवे वेजिटेबल आयल से ब्राउन होने तक सेक ले और गरमागरम सब्जी, दही, या सॉस के साथ परोसें!